राज्य

आंध्र प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष हरिश्वर रेड्डी का निधन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

हैदराबाद, 23 सितंबर  भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कोप्पुला हरिश्वर रेड्डी का लंबी बीमारी के कारण शुक्रवार रात यहां निधन हो गया। वह संयुक्त आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की सरकार में उपसभापति थे।


तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने कोप्पुला हरिश्वर रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में केसीआर ने हरिश्वर के साथ अपने जुड़ाव को याद किया और एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता के रूप में लोगों के प्रति दिवंगत नेता की सेवाओं की सराहना की। वह परिगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में कई बार जीते थे।


मुख्यमंत्री ने हरिश्वर रेड्डी के बेटे और परिगी विधायक के महेश रेड्डी और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button