राज्य

आईएएस अधिकारी दिपांकर का निधन

नई दिल्ली, 23 सितम्बर  भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी दिपांकर श्री ज्ञान का शनिवार को सुबह यहां निधन हो गया। वह ह्दय रोग से पीडि़त थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे।


श्री ज्ञान इस समय झारखंड भवन में नियुक्त थे। इससे पहले वह केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाले गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक थे। वह केन्द्र और झारखंड सरकार में विभिन्न पदों पर कार्यरत थे।
गांधी स्मृति के एक सूत्र ने बताया कि श्री ज्ञान के परिवार में पत्नी और दो बच्चे है।

Related Articles

Back to top button