राज्य

जम्मू-कश्मीर में हल्की वर्षा, हिमपात के आसार

श्रीनगर, 16 फरवरी : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मैदानी और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा तथा हिमपात के आसार हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के इलाकों में 18 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने के अनुमान हैं।यहां के इलाकों में 19 एवं 20 फरवरी की देर रात व्यापक रूप से हल्की बारिश, हिमपात होने के आसार हैं। कश्मीर घाटी में आज दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि राजधानी श्रीनगर और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर रहा।

श्रीनगर का तापमान गुरुवार को 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि पिछली रात शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए यह सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

कुपवाड़ा जिले में पिछली रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग में एक दिन पहले शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम की तुलना में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button