राज्य

तिरुपति पहुंची मुर्मू, करेंगी भगवान भू-वराह स्वामी- श्री वेंकटेश्वर स्वामी का दर्शन

तिरुपति 04 दिसंबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार की रात अपने पहले दौरे पर मंदिरों के शहर तिरुपति पहुंचीं।

श्रीमती मुर्मू विशाखापत्तनम में नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद रात सवा नौ बजे तरुपति के नजदीक रेनिगुंटा स्थित तिरुपति अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जहां उनका आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के. नारायण स्वामी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री आर किशन रेड्डी, प्रदेश के प्रधान सचिव अनिल कुमार ने सिंघल, जिला कलेक्टर के वेंकटरमण रेड्डी, पुलिस महानिरीक्ष (डीआईजी) एम रवि प्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक पी. परमेश्वर रेड्डी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता भानु प्रकाश रेड्डी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

बाद में, राष्ट्रपति श्री पद्मावती विश्राम गृह में रात्रि विश्राम के लिए 22.35 बजे सड़क मार्ग से तिरुमाला के लिए रवाना हुयीं। राष्ट्रपति सोमवार तड़के तिरुमाला में भगवान भू-वराह स्वामी और श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करेंगीं।

Related Articles

Back to top button