भारत

सिताबदियारा में जयप्रकाश की प्रतिमा का अनावरण करेंगे शाह

नयी दिल्ली 10 अक्टूबर : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और विचारक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताबदियारा में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

श्री शाह इस मौके पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इस मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार सरकार के कई मंत्री भी रहेंगे।

जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर 1902 में सिताबदियारा में हुआ था।

उन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। बाद में उन्होंने विनोभा भावे के सर्वोदय आंदोलन में हिस्सा लिया और 1974 में इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ आंदोलन किया।

Related Articles

Back to top button