राज्य

स्थानीय प्रशासन में पारदर्शिता जरुरी : आचार्य

गंगटोक, 24 अप्रैल : सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सोमवार को राज्य के लोगों से आग्रह किया कि पंचायती राज प्रणाली को मजबूत करने के लिए अपनी जिम्मेदारी को बढ़ाएं, जिससे स्थानीय शासन में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिल सके।

श्री आचार्य ने ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जुड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेें, जिससे अपने समुदायों के बीच सकारात्मक बदलाव का प्रसार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से स्थानीय लोग सशक्त बनकर देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा , “ विभिन्न समुदायों की जरुरतों और चिंताओं को दूर करने का अथक प्रयास करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों का योगदान, समर्पण और प्रतिबद्धता सराहनीय है। हम उनके आभारी हैं।”

राज्यपाल ने कहा, “इस वर्ष पंचायती राज दिवस के मौके पर हमें अपनी पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए अपनी निष्ठा की भावना को बरकरार रखना चाहिए, जिससे हम शासन प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर सकें, जो एक विकसित और समृद्ध भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

Related Articles

Back to top button