विश्व

जर्मनी में 2022 में सैन्य सेवा से इस्तीफे में पांच गुना वृद्धि

बर्लिन 06 जनवरी : जर्मन की सेना में यूक्रेन संघर्ष के कारण 2022 में सैन्य सेवा से इनकार करने वालों की संख्या में लगभग 500 फीसदी की वृद्धि हुई है।

जर्मन के पारिवारिक मामले और नागरिक समाज कार्यो के संघीय कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक प्रवक्ता ने जर्मन मीडिया समूह आरएनडी को बताया कि 2021 में संघीय कार्यालय को सैन्य सेवा से इनकार करने के लिए 201 आवेदन प्राप्त हुए जबकि 2022 में कुल 951 आवेदन मिले।

आरएनडी ने गिरावट का हवाला देते हुए कहा कि कई लोगों ने यूक्रेन संघर्ष में संभावित भागीदारी से बचने के लिए सेवा से इनकार किया।

Related Articles

Back to top button