विश्व

त्रिपोली संघर्ष में 12 की मौत 80 घायल

काहिरा, 27 अगस्त : लीबिया की राजधानी त्रिपोली में सत्ता को लेकर प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 12 लोग मारे गए और 80 से अधिक घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी हैं।

मंत्रालय ने यहां जारी एक बयान में कहा, “शुरुआती जानकारी के अनुसार, त्रिपोली में हुई झड़पों में 12 लोगों की मौत हो गई है, 87 घायल हो गए हैं।”

अल-अरबिया प्रसारक ने शनिवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, त्रिपोली में शुक्रवार को लीबिया की राष्ट्रीय एकता सरकार के प्रमुख अब्दुल हामिद दबीबेह और संसद द्वारा चुने गए फाथी बाशागा के एक प्रतिद्वंद्वी प्रशासन के प्रति वफादार टुकड़ियों के बीच संघर्ष हुआ। सिटी सेंटर में सुबह से ही जोरदार गोलीबारी शुरू हो गई।

इस हफ्ते की शुरुआत में, संसद द्वारा चुने गए बाशाघा ने क्षेत्र के प्रमुख श्री दबीबेह से इस्तीफा देने का आह्वान किया। बाद में श्री बाशाघा को आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

Related Articles

Back to top button