राज्य

बेंगलुरू जैविक उद्यान में सोलह चित्तीदार हिरणों की मौत

बेंगलुरु, 21 सितंबर  कर्नाटक में बेंगलुरु बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान में पेट की बीमारी और आपसी लड़ाई के कारण कम से कम 16 चित्तीदार हिरणों की मौत हो गई है।


वन अधिकारियों के अनुसार इस दुखद घटना के बाद कर्नाटक के सभी चिड़ियाघरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस महीने की शुरुआत में सेंट जॉन अस्पताल से 37 चित्तीदार हिरणों को पार्क में स्थानांतरित किया गया था।


यह मामला तेंदुए के सात शावकों की मौत के ठीक बाद सामने आया है। शावक एक अत्यधिक संक्रामक वायरस फेलिन पैनेलुकोपेनिया से संक्रमित थे।


राज्य के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने पार्क का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया और वरिष्ठ वन अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। उन्होंने कर्नाटक के सभी चिड़ियाघरों को हाई अलर्ट पर रहने का भी निर्देश दिया।
मंत्री ने अधिकारियों को राज्य में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का भी निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button