भारत

उत्तर प्रदेश में मिल रहा है भारत जोड़ो यात्रा को भारी समर्थन

नयी दिल्ली 04 जनवरी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को उत्तर प्रदेश में ज़बरदस्त जन समर्थन मिल रहा है और यात्री दल का लोग जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कर रहे हैं।

कांग्रेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और किसान संगठनों के साथ ही विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक भी श्री गांधी से मिले और अग्निवीर योजना की आलोचना की।
पार्टी नेताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से लोग यात्रा में शामिल होने के लिए उत्साहित हो रही है उससे साबित होता है कि प्रदेश में कांग्रेस की जड़े 32 साल से सत्ता में न होने के बावजूद अब भी बहुत गहरी हैं। भारत जोड़ों तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंची तो अपार जन समूह ने दिल खोलकर यात्रा का स्वागत कर उसे अपना समर्थन दिया। गाजियाबाद से बागपत में प्रवेश के दौरान रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ यात्री दल का स्वागत किया।
भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में तीन जनवरी से पांच जनवरी तक रहेगी और फिर पुनः हरियाणा में प्रवेश कर श्रीनगर के लिए आगे बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button