भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 18 दिसंबर)

नयी दिल्ली 17 दिसंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1271- मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई।
1398- तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।
1777- अमेरिका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया।
1787- अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना।
1799- अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के पार्थिव शरीर को माउंट वर्नान में दफनाया गया।
1833- रूस का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द जार’ पहली बार गाया गया।
1839- अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।
1849- विलियम बांड ने टेलीस्कोप के जरिये चांद की पहली फोटोग्राफ ली।
1878- अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना।
1902- इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
1938- जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ1
1941- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया1
1955- उद्योगपति विजय माल्या का जन्म हुआ।
1960- राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन हुआ।
1969- इंगलैंड में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त कर दी गई।
1973- इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना।
2005- कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत।
2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।
2014- सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2015- ब्रिटेन के कोयला खादान के लिंगले केलियरी को बंद किया गया।
2017- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण।

Related Articles

Back to top button