अन्य राज्य

द्रौपदी मुर्मू नागालैंड की दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगी

कोहिमा, 29 अक्टूबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर से नागालैंड की दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगी। पद संभालने के बाद यह पूर्वोत्तर की उनकी दूसरी यात्रा होगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीमती मुर्मू कोहिमा में कई कार्यक्रमों में शामिल हो सकती हैं।

नागालैंड के गृह आयुक्त अभिजीत सिन्हा ने विभिन्न आदिवासी निकायों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है। दो नवंबर को मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button