भारत

मोदी ने देशवासियों को रमजान शुरूआत की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 24 मार्च : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को पवित्र महीना रमजान की शुरुआत के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

श्री मोदी ने आज ट्वीट किया, “रमजान की शुरुआत की बधाई। यह पवित्र महीना हमारे समाज में अधिक से अधिक एकता और सद्भाव लाए। यह गरीबों की सेवा के महत्व की भी पुष्टि करे।”

रमजान को मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र महीना होता है। इस पूरे महीने लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा (उपवास) रखते हैं रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और शाम में इफ्तार कर रोजा खोलते हैं। रमजान को इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा और बरकत का महीना कहा जाता है। रमजान का यह महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है।

Related Articles

Back to top button