मध्य प्रदेश

शिवराज ने अमर शहीद राजगुरू की जयंती पर माल्यार्पण किया

भोपाल, 24 अगस्त : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमर शहीद राजगुरू की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार अमर शहीद श्री राजगुरू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी थे। उनका जन्म 1908 में पुणे जिले के खेड़ा गांव में हुआ। वाराणसी में अध्ययन के दौरान उनका अनेक क्रांतिकारियों से संपर्क हुआ। वे जलियावाला बाग हत्याकांड की नृशंसता से बहुत व्यथित और क्रोधित थे।

अंग्रेज पुलिस अधिकारी साण्डर्स का वध करने में राजगुरू ने भगत सिंह तथा सुखदेव का पूरा साथ दिया था। राजगुरू ने 23 मार्च 1931 को भगत सिंह तथा सुखदेव के साथ लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी के तख्ते पर झूल कर अपने नाम को देश के अमर शहीदों की सूची में दर्ज करा दिया।

Related Articles

Back to top button