राज्य

हिरण का अवैध शिकार करने के आरोप में दो शिकारी गिरफ्तार

केंद्रपाड़ा, 03 जनवरी : ओड़िशा में कनिका रेंज के वन कर्मियों ने मंगलवार को दो शिकारियों को हिरण का अवैध शिकार करने और कृषि क्षेत्रों में प्लास्टिक के फंदे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया।

कनिका वन परिक्षेत्र के रेंजर मानस कुमार दास ने कहा कि छापेमारी के दौरान दोनों शिकारियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 200 मीटर बिजली के तांबे के तार और दस प्लास्टिक के जाल जब्त किए गए।

श्री दास ने कहा कि दोनों शिकारियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में राजनगर की जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button