मनोरंजन

आईएमडीबी 2022 की सबसे लोकप्रिय फिल्म बनीं आरआरआर

मुंबई, 14 दिसंबर : आईएमडीबी की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म की सूची में ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर नंबर वन बन गयी है।
फिल्म, टीवी और सेलिब्रिटी से जुड़ी जानकारी के लिए लोकप्रिय आईएमडीबी ने 2022 के सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की सूची जारी कर दी है।इस लिस्ट में आरआरआर पहले नंबर पर है। दूसेर नंबर पर द कश्मीर फाइल्स, तीसरे नंबर पर के.जी.एफ: चैप्टर 2 है। इसके बाद विक्रम,कांतारा,रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट,मेजर,सीता रामम,पोन्नियिन सेलवन: पार्ट वन और 777 चार्ली इस टिस्ट में टॉप 10 में शामिल है।

आईएमडीबी में रेटिंग में आरआरआर को पहला स्थान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए निर्देशक एसएस राजामौली ने कहा, आरआरआर एक दोस्ती की कहानी है, जिससे हर किसी का अलग-अलग रूप में संबंध है। ये फिल्म एक ऐसी शैली में जानकारी देती है, जो प्राचीन भारत की कहानी को बताती है। मैं इस सम्मान के लिए आईएमडीबी का आभारी हूं और दुनिया भर से फिल्म इस प्यार के लिए मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।

Related Articles

Back to top button