जम्मू-कश्मीर

पुलिस ने की कुलगाम में अफीम की खेती नष्ट

श्रीनगर, 29 अप्रैल : केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें छह कनाल से अधिक की अफीम की खेती को नष्ट किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बोनीगाम, बैहामा, बाबापोरा और अन्य आस-पास के क्षेत्रों में नशीले पदार्थों के उपयोग और प्रसार को खत्म करने के लिए अभियान चलाया, जिसमें कई गांवों में लगभग छह कनाल में फैली अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया।

इससे पहले, कुलगाम पुलिस ने यहां के लोगों को पहले ही सलाह दी थी कि जिन्होंने जिले में कहीं भी अफीम या किसी अन्य नशीले पदार्थ की खेती की है, सभी इसे समय रहते नष्ट कर दें, ऐसा नहीं करने पर उन्हें कानून के तहत कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान चलाने का उद्देश्य प्रदेश में नशीले पदार्थ के पैदावार और उपयोग को पूरी तरह रोक लगाना है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से इस अभियान में साथ देने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button