मध्य प्रदेश

शिवराज के साथ नागरिकों ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे

भोपाल, 11 अप्रैल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, बादाम और शहतूत के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आशादीप जन-कल्याण सेवा समिति की श्रीमती सोनू दुबे ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। अभिषेक दुबे और बालक अथर्व दुबे साथ थे। समिति पर्यावरण-संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय है। टी.वी. चैनल की सुश्री वागीशा पांडे ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। पौध-रोपण के लिए आई बालिका आकर्षिका सिंह ने मुख्यमंत्री को स्व-निर्मित स्केच भेंट किया। पौध-रोपण में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकांत कौशिक, अभिषेक पुरोहित एवं योगेश द्विवेदी भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button