विश्व

यूरोपीय संघ देशों में आगामी वर्षों में भयावह सर्दी पड़ने की चेतावनी: स्ट्रेटन

ब्रुसेल्स, 29 अगस्त : बेल्जियम के ऊर्जा मंत्री टिन वान डेर स्ट्रेटन ने चेतावनी दी है कि अगर प्राकृतिक गैस की कीमतों को कम करने के लिए कुछ नहीं किया गया तो यूरोपीय संघ के देशों को अगले “पांच से दस” भयावह सर्दियों का सामना करना पड़ेगा।

बीबीसी ने बताया कि गैस और बिजली की कीमत बढ़ने से रोकने के लिए पूरे यूरोपीय संघ मांग की जा रही है।

बेल्जियम के ऊर्जा मंत्री स्ट्रेटन ने ट्विटर पर लिखा कि यूरोप में गैस की कीमतों को तत्काल स्थिर करने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि यूरोप में गैस की कीमतों पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत और गैस और बिजली की कीमतों में सुधार लाने की सख्त जरुरत है। उन्होंने कहा, “अगर हम कुछ नहीं करते हैं, तो अगले पांच से दस सर्दियां भयावह होंगी। हमें स्रोत पर, यूरोपीय स्तर पर कार्य करना चाहिए, और गैस की कीमतों को स्थिर करने के लिए काम करना चाहिए।”

यूरोपीय संघ के देश ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के साथ संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि प्रमुख गैस आपूर्तिकर्ता रूस ने फरवरी में यूक्रेन पर हमला किया, जिससे उस पर कई तरह के प्रतिबंध लग गये। जर्मनी ने हालांकि दावा किया है कि वह अपने गैस भंडार से इसकी भरपाई कर रहा है।

यूक्रेन का समर्थन करने वाले पश्चिमी देश आयात की जाने वाली रूसी गैस और तेल की मात्रा में कटौती करने की कोशिश कर रहे हैं। रूस, जिसने पिछले साल यूरोपीय संघ को 40 प्रतिशत गैस की आपूर्ति की थी। पश्चिमी देशों ने रूस से आपूर्ति को प्रतिबंधित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button