मध्य प्रदेश

शिवराज ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

भोपाल, 11 अक्टूबर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान समाज सेवक, भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
स्व. श्री देशमुख समाजसेवी तथा भारतीय जनसंघ के नेता थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद की संकल्पना को मूर्त रूप देने के लिये नानाजी ने 1972 में दीनदयाल शोध संस्थान की स्थापना की। केन्द्र सरकार ने उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण स्वावलम्बन के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिये पद्म विभूषण प्रदान किया। वर्ष 2019 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

नानाजी का जन्म महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कडोली कस्बे में 11 अक्टूबर 1916 में हुआ था। नानाजी ने राष्ट्र की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित कर दिया। भारत के पहले ग्रामीण विश्वविद्यालय- चित्रकूट ग्रामीण विश्वविद्यालय की स्थापना नानाजी देशमुख द्वारा ही की गई थी। विश्वविद्यालय में ही उन्होंने 27 फरवरी 2010 को अंतिम सांस ली।

Related Articles

Back to top button