मध्य प्रदेश
सीआरपीएफ स्थापना दिवस की शिवराज ने दी शुभकामनाएं
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/download-12-5.jpg?resize=275%2C183&ssl=1)
भोपाल, 27 जुलाई : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को बल की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि भारत के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल के जवानों की सेवा, समर्पण और वीरता पर देश को गर्व है। देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए आपका समर्पण अतुलनीय है। आपके सेवा भाव को प्रणाम।