अन्य राज्य

श्री दरबार साहिब परिसर में मिला बालिका का शव

अमृतसर,12 अगस्त : श्री दरबार साहिब परिसर में हाथ धोने के स्थान पर करीब पांच साल की एक बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बालिका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

शव मिलने के बाद जब पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाले तो सामने आया कि एक महिला बालिका को गोद में उठाए श्री दरबार साहिब के आसपास घूम रही थी। महिला के साथ एक छोटा लड़का भी चल रहा था। संदिग्ध महिला बाद में काले रंग का एक ट्राली बैग और सफेद रंग का हैंड बैग लेकर घूमती नजर आई है। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई है।

महिला और बालक की पहचान करवाई जा रही है ताकि मृत बालक की मौत का रहस्य का खुलासा किया जा सके। पुलिस उपायुक्त मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि महिला को शीघ्र दबोच लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button