राजस्थान

पुष्कर सरोवर में मकरसंक्रांति पर बडी संख्या श्रद्धालुओं डुबकी लगाई

अजमेर 14 जनवरी : राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

कड़ाके की ठंड और चटक धूप के बीच श्रद्धालु पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर धार्मिक स्नान किया। सरोवर के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और उनकी आस्था ठंड एवं शीतलहर पर भारी दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों की मदद से सरोवर की विधिवत पूजा अर्चना की और आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।
धार्मिक स्नान के बाद श्रद्धालु ब्रह्मा जी के मंदिर पहुंचकर उनके दर्शन के साथ अपने परिवार में समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं। ये श्रद्धालु गायों को हरा चारा एवं अन्य दान पुण्य कर मकर संक्रांति को परंपरागत तरीके से मनाई।

पुष्कर में युवा एवं बच्चे सरकार की गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए आठ बजे बाद से ही घरों की छतों पर पहुंच गए और पतंगबाजी शुरू कर दी। पुष्कर के आसमान पर सुबह से ही पतंगे उड़ती दिखाई दी जो इस बात का प्रतीक है कि युवाओं की सोच आगे ऊंची उड़ान भरेगी।

इसी तरह अजमेर शहर में भी मकर संक्रांति का पर्व आज एवं कल परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। सुबह से ही मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ देखी गई। लोग जगह जगह चारा खिलाकर गायों को स्पर्श कर रहे हैं तथा गरीबों में दान पुण्य किया।
अजमेर स्थित अजयमेरू प्रेस क्लब की ओर से वैशाली नगर स्थित टर्निंग प्वाइंट स्कूल पर मकर संक्रांति के मौके पर क्लब सदस्यों एवं परिजनों के लिए पतंगबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राजस्थान पत्रिका ने भी युवा वैश्य महासभा अजमेर इकाई के सहयोग से पुष्कर रोड स्थित आनासागर लेक फ्रंट चौपाटी पर पतंगोत्सव का आयोजन किया है। शहर के आसमानों पर भी पतंगे दिखाई देने लगी है। दोपहर बाद बाबूगढ़ पर मकर संक्रांति का मेला भरेगा और पतंगबाजी होगी।

Related Articles

Back to top button