भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ : 04 सितंबर)

नयी दिल्ली 03 सितंबर : भारतीय और विश्व इतिहास में 04 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1665 – मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1781 – स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी।
1888 –राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1946 – भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
1967 – महाराष्ट्र का काेयना बांध 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।
1969 – उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का निधन।
1985 – समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें 73 वर्ष के बाद सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोगों की मौत हो गई थी।
1999 – ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
2000 – श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोगों की मौत।
2001 – श्रीलंका ने तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।
2005 – लोकतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
2006 – आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी सख्शियत एवं पर्यावरणविद् स्टीव इरविन का समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन।
2007 – ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
2008 – मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।
2012 – पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।

Related Articles

Back to top button