गुजरात

महाराष्ट्र कार दुर्घटना में भाजपा विधायक और चार अन्य घायल

कोल्हापुर, 24 दिसंबर : महाराष्ट्र में फलटन शहर के पास शनिवार तड़के एक कार पुल से गिरने के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयकुमार गोरे और अन्य चार लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह उस वक्त हुई, जब विधायक गोरे और अन्य चार लोग कार से पुणे से अपने पैतृक गांव दहिवाड़ी जा रहे थे। उसी दौरान, फलटन शहर के पास कार अनियंत्रित हो जाने के कारण पुल से गिर गयी, जिसमें सांसद सहित चार लोग घायल हो गए।

इस दुर्घटना में श्री गोरे के सीने में चोट लगने के कारण उन्हें पुणे के रुब्बी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर है और अन्य घायल लोगों को फलटन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button