भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 28 अक्टूबर)

नयी दिल्ली 27 अक्टूबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

1627- मुगल सम्राट जहांगीर का निधन।
1848- स्पेन का पहला रेलवे बार्सिलोना और मातरो के बीच खुला।
1867- विवेकानन्द की सहयोगी, शिक्षिका तथा समाज सेविका सिस्टर निवेदिता का जन्म।
1886- अमेरिक के राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को राष्ट्र को समर्पित किया।
1891- जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत।
1918- आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।
1930- भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार और शायर अंजान का जन्म।
1940- द्वितीय विश्व युद्ध में इटली ने ग्रीस पर आक्रमण किया।
1942- अलास्का हाईवे बनाया गया।
1954- अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1955- मिस्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
2004- बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा।
2005- चेकोस्लोवाकिया देश सम्पूर्ण रूप से आजाद हुआ ।
2009- पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।
2012- जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।
2014- ऑस्ट्रेलिया ने इबोला वायरस से प्रभावित देशों के सभी वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया।
2016- गोवा की दूसरी मुख्यमंत्री शशिकला काकोदकर का निधन।
2019- चिली के राष्‍ट्रपति ने देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए आपात स्थिति समाप्‍त की।

Related Articles

Back to top button