बड़ी ख़बरेंविश्व

ताइवान के पास चीन का नया सैन्य अभ्यास

बीजिंग, अगस्त 08 : चीन की सेना ने कहा कि ताइवान के आसपास उसका बड़ा सैन्य अभ्यास जारी है, जबकि उसने पहले घोषणा की थी कि रविवार को लाइव-फायर अभ्यास समाप्त हो जाएगा।

चीनी सेना के ईस्टर्न थियेटर कमांड ने कहा कि वह पनडुब्बी-रोधी हमलों और समुद्री छापेमारी का अभ्यास करेगा। इससे पहले चीनी सेना ने ताइवान की समुद्री सीमा के निकट जा लाइव फायर अभ्यास किया था उसके बारे में कहा था कि वह ऐसा अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के विरोध में कर रहा है।

दूसरी ओर ताइवान ने आरोप लगाया कि चीन इस ड्रिल के माध्यम से द्वीप पर हमला करने का अभ्यास कर रहा है।
बीबीसी के अनुसार, सोमवार को ताइवान ने कहा कि अभ्यास के दौरान अबतक कोई भी चीनी विमान और जहाज उसके समुद्री सीमा में प्रवेश नहीं किया है।

अमेरिका सहित अस्ट्रेलिया और जापान ने इस अभ्यास की निंदा करते हुए कहा है कि उनका उद्देश्य ताइवान जलडमरूमध्य की यथास्थिति को बदलना है- मुख्य भूमि और द्वीप के बीच 180 किमी चौड़ा जलक्षेत्र है।

इस अभ्यास के दौरान चीनी विमान और जहाजों ने कथित रूप से जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को कई बार पार किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालन ने सोमवार को कहा कि यहां मध्य रेखा एक मौन सहमति है जो 1950 से अस्तित्व में है और इसका अस्तित्व एक सच्चाई है।

वाशिंगटन ने भी बीजिंग की निंदा की है कि इसने पेलोसी के दौरे की प्रतिक्रिया में कई क्षेत्रों में सहयोग को तोड़ा है जिसमें जलवायु परिवर्तन भी शामिल है।

बीजिंग ताइवान को एक अलग हुए प्रांत के रूप में देखता है जिसे जरूरत पड़ने पर सेना द्वारा वह नियंत्रण कर सकता है। लेकिन ताइवान एक स्व-नियंत्रित द्वीप है जो खुद को चीन से अलग समझता है।

ताइवान के आसपास नई गतिविधियों की शुरूआत तब हुई जब चीन के समुद्रतटीय प्राधिकरण ने घोषणा की कि इन अभ्यासों को अन्य स्थानों पर भी किया जाएगा।

चीन और कोरियन प्रायद्वीप के बीच स्थित पीत सागर में नए दैनिक सैन्य अभ्यास शनिवार से मध्य अगस्त तक चलने वाले थे जिसमें लाइव-फायर अभ्यास शामिल थे।इसके अलावा, पीत सागर के उत्तर में बोहाई सागर के एक हिस्से में एक महीने तक चलने वाले सैन्य अभियान की शुरूआत शनिवार को हुई।

Related Articles

Back to top button