विश्व
सूडान संघर्ष में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 198

खार्तूम, 20 अप्रैल : अफ्रीकी देश सूडान की सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच चल रहे संघर्ष में मृतकों की संख्या बढ़कर 198 हो चुकी है, जबकि 1,207 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी सूडानी डॉक्टरों की गैर-सरकारी केंद्रीय समिति ने गुरुवार को दी।
संयुक्त राष्ट्र ने अपनी पिछली रिपोर्ट में कहा था कि देश में 185 लोग मारे गए और लगभग 1,800 घायल हुए।
सूडान की राजधानी खार्तूम और देश के अन्य हिस्सों में शनिवार को सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच झड़पें हुईं। सरकारी सुरक्षा बलों ने आरएसएफ पर विद्रोह करने और हवाई हमला शुरू करने का आरोप लगाया।
बाद में, सूडानी सेना के प्रमुख अब्देल फतह बुरहान ने आरएसएफ को भंग करने का भी फरमान जारी किया। मंगलवार को, दोनों पार्टियों ने स्थानीय समयानुसार शाम 06 बजे 24 घंटे के संघर्ष विराम पर अपनी सहमति व्यक्त की।