विश्व
फिनलैंड की सीमा 30 सितंबर से रूसी पर्यटकों के लिए बंद
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/09/download-6-20.jpg?resize=275%2C183&ssl=1)
हेलसिंकी, 29 सितंबर : फिनलैंड ने कहा है कि देश की सीमा 30 सितंबर से रूस के पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी।
विदेश मंत्री पेक्का हाविस्तो ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने सैद्धांतिक रूप से निर्णय लिया है कि उसकी सीमा शुक्रवार को रूसी पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि फिनलैंड में रूसी पर्यटकों के आने से देश का अंतरराष्ट्रीय संबंध खतरे में पड़ता है। मंत्री ने कहा कि यह प्रतिबंध अगली सूचना तक जारी रहेगी।