मध्य प्रदेश

काम से बचने लड़की ने छेड़छाड़ की रची झूठी कहानी

भोपाल, 31 अक्टूबर : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने काम से बचने के लिए अपने साथ हुयी छेड़छाड़ की झूठी कहानी रची, जिसका पुलिस द्वारा जांच के बाद खुलासा कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कटारा हिल्स क्षेत्र के नंद विहार कॉलोनी के सामने पुलिस को आज सुबह एक लड़की बेसुध हालत में मिली। पुलिस ने उसे तत्काल समीप के अस्पलात में भर्ती कराया, जहां लड़की ने दो युवकों द्वारा छेड़छाड की बात कही। पुलिस ने मामले की संवदेनाशीलता को देखते हुए घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की, जिसमें मामला झूठा पाया गया। पुलिस जांच में पता चला की लड़की को घर वाले काम पर भेजना चाहते थे, लेकिन वह काम पर जाना नहीं चाहती थी। इसी से बचने के लिए उसके द्वारा यह झूठी कहानी रची गयी।

Related Articles

Back to top button