विश्व

दुनिया के टॉप 20 घूमने योग्य देशों की फेहरिस्त में श्रीलंका 17 वें स्थान पर

कोलंबो 07 अक्टूबर : कोंडे नास्ट ट्रैवलर के रीडर्स च्वॉइस अवार्डस् 2022 की जारी लिस्ट में दुनियाभर के घूमने योग्य 20 देशों की सूची में श्रीलंका 17 वें स्थान पर रहा है।

डेली मिरर की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि 88़ 01 स्कोर के साथ 20 देशों की सूची में स्वीडन (16) और इज़रायल (18) के बीच 17वां स्थान हासिल करने में कामयाब रहा हालांकि श्रीलंका की रैंकिंग में गिरावट आयी है पिछले साल श्रीलंका पांचवे स्थान पर रहा था। देश में जारी राजनीतिक उठापटक के बावजूद श्रीलंका इस फेहरिस्त में तुर्की, ऑस्ट्रेलिया,इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से ऊपर स्थान पाने में सफल रहा है। सूची में पुर्तगाल 91़ 22 के स्कोर के साथ दुनिया का सर्वोच्च भ्रमणयोग्य देश बना जबकि जापान 91़ 17 के साथ दूसरे और थाइलैंड 90़ 46 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Related Articles

Back to top button