विश्व

ब्रिटेन :राजकुमार चार्ल्स प्रधानमंत्री से मिलेंगे,राष्ट्र को करेंगे संबोधित

लंदन, 09 सितंबर : ब्रिटेन और इसकी राजधानी में शुक्रवार को महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) की मृत्यु के के बाद आधिकारिक, अर्ध-आधिकारिक और अन्य कार्यक्रमों की गहमा गहमी रहेगी।

गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक यहां सब वही हो रह है जिसकी उम्मीद की जा रही थी।
किंग चार्ल्स (तृतीय) और अब महारानी पत्नी बन गयी कैमिला, जो गुरुवार की रात बाल्मोरल में रुकी थीं, शुक्रवार को लंदन की यात्रा करेंगी जहां नए महाराजा (चार्ल्स तृतीय) नए प्रधानमंत्री लिज ट्रस के साथ दर्शकों के सामने आएंगे।

महाराजा अर्ल मार्शल (नॉरफ़ॉक के ड्यूक) से मिलेंगे। मार्शल आने वाले दिनों के लिए सावधानीपूर्वक कोरियोग्राफ किए गए कार्यक्रम को मंजूरी देने और रानी के अंतिम संस्कार के प्रभारी हैं।

पीए समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार महारानी के अंतिम संस्कार के अगले दिन तक, सरकार राष्ट्रीय शोक की अवधि की घोषणा करेगी, जो लगभग 12 दिनों तक रहने की संभावना है।

द गार्जियन ने बताया कि बकिंघम पैलेस और अन्य शाही इमारतों के बाहर जनता की भीड़ जुटना शुरु हो गयी है और लोगों ने फूल अप्रित करना शुरु कर दिया है।

मंत्री यह भी घोषणा करेंगे कि अंतिम संस्कार के दिन सार्वजनिक अवकाश होगा। इसके अलावा राजा शाही परिवार और शाही परिवारों के सदस्यों के लिए कार्यक्रम की अवधि या शाही शोक का फैसला करेंगे। गार्जियन ने कहा कि यह एक महीने तक चलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button