उत्तर प्रदेश

पूर्व सुभासपा नेता ने राजभर पर टिकट बेचने का आरोप लगाया : नंदन बर्नवाल

देवरिया, 24 सितंबर : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद अभय नंदन बर्नवाल ने पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर चुनाव के समय टिकट बेचने का आरोप लगाया है।

बर्नवाल ने शनिवार को यूनीवार्ता से कहा कि राजभर द्वारा चुनाव के समय टिकट बेचने, परिवारवाद और अवसरवाद की राजनीति से परेशान होकर पार्टी के कार्यकर्ता इस्तीफा देने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजभर पार्टी को रसातल में ले जा रहे हैं। राजभर की कार्यप्रणाली से आहत होकर ही उन्होंने सुभासपा की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बर्नवाल ने राजभर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे परिवारवाद, अवसरवाद के साथ ही चुनाव में पार्टी का टिकट बेचने का काम करते हैं। इसी कारण से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता परेशान हैं और इस्तीफा देने के लिए मजबूर हो रहे हैें।

बर्नवाल ने आरोप लगाया कि राजभर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हर समय चुनाव की तैयारी करने के लिये कहते हैं लेकिन जब चुनाव आता है, तो राजभर अपनी मर्जी से किसी भी पार्टी से गठबंधन कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि राजभर ने 2017 और 2022 में भी यही काम किया। इसके बाद वह अपने और अपने बेटे के लिए टिकट लेकर पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीच मंझधार में छोड़ देने का काम करते हैं।

बरनवाल ने राजभर पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। उन्हाेंने कहा कि राजभर ने पार्टी के गठन के समय कहा था कि न वह चुनाव लड़ेंगे न ही परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा, लेकिन जैसे ही किसी बड़ी पार्टी से समझौता होता है, ये चुनाव लड़ते हैं और इनका लड़का भी चुनाव लड़ता है।

Related Articles

Back to top button