अन्य राज्य

पुरोहित ने सांसद संतोख चौधरी के निधन पर जताया शोक

चंडीगढ़, 14 जनवरी : पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कांग्रेस के जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक एवं गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री पुरोहित ने शनिवार को यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा, “चौधरी जी के असामयिक निधन का मुझे गहरा दुख है। वह एक समर्पित और मेहनती नेता थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।” उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए उसे इस अपूरणीय क्षति को सहन करने के शक्ति प्रदान करने तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने की कामना की।

श्री चौधरी का तड़के पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। वह राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रहे। वह 2014 में जालंधर संसदीय सीट से तथा इसके बाद पुन: 2019 में कांग्रेस के टिकट पर जीत कर सांसद में पहुंचे।

Related Articles

Back to top button