भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ : 23 अगस्त)

नयी दिल्ली 22 अगस्त : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1456- जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने पहले आधुनिक छापेखाने में बाइबिल की पहली प्रति छापी।
1821- मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
1939- तत्कालीन सोवियत रूस और जर्मनी के बीच एक दूसरे पर हमला न करने की संधि पर हस्ताक्षर।
1947- वल्लभ भाई पटेल देश के उप प्रधानमंत्री नियुक्त किये गये।
1976- चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
1979- ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
1986- बम्बई के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
1990- पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एक होने की घोषणा की।
1995- देश का पहला सेलुलर फोन कलकत्ता (अब कोलकाता) में व्यावसायिक तौर पर पेश किया गया।
1997- अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार वर्ष पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
1999- इजरायल और फिलीस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर पुन बातचीत शुरु हुई।
2003- ब्राजील में अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट होने से कम से कम 21 लोग मारे गए।
2003- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार बनाए रखने की घोषणा की।
2007- यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं।
2007- पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
2011- चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
2012- अमेरिका ने मैक्सिकन सीमा पर हीलियम से भरे निगरानी गुब्बारों का परीक्षण किया।
2013- लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।

Related Articles

Back to top button