featureबड़ी ख़बरेंराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झारखंड भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

रांची, 04जुलाई : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

श्री मरांडी को दीपक प्रकाश की जगह झारखंड की कमान सौंपी है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्री मरांडी को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस आशय की सूचना भाजपा के मुख्यालय प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी की गयी है।

उल्लेखनीय है कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं और इस समय भाजपा विधायक दल के नेता भी हैं।

बिहार से अलग होकर 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य बना था और बाबूलाल मरांडी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2006 में भाजपा से अलग होकर इन्होंने झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) का गठन किया। वर्ष 2020 श्री मरांडी ने जेवीएम का भाजपा में विलय कर दिया। धनवार विधानसभा सीट से विधायक श्री मरांडी इस समय झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता हैं लेकिन विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने इन्हें विधानसभा में विपक्ष के नेता पद की अब तक मान्यता नहीं दी है। श्री मरांडी केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी मंत्री भी रह चुके हैं। गिरिडीह जिले के कोदाईबांक गांव में छोटे लाल मरांडी और मीना मुर्मू के घर 11 जनवरी 1958 को श्री मरांडी का जन्म हुआ था।

Related Articles

Back to top button