बिजनेस
शक्कर में पूछपरख, खाद्य तेलों में मजबूती, दलहनों में सुधार, दालो में घटबढ़, चावल सामान्य
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/11/download-9-1.jpeg?resize=282%2C179&ssl=1)
इंदौर, 05 नवंबर : सियागंज किराना बाजार में शक्कर खरीदी बढ़ी रही। खाद्य तेलों में तेजी दर्ज की गई। तिलहन ऊंचे रहे। दलहनो में मजबूती रही। दालो में घटबढ़ हुई चावल में उठाव साधारण बताया गया।
किराना बाजार
शक्कर में मांग रही। आज शक्कर में कामकाज 3660 से 3700 रुपये के स्तर पर हुआ। शक्कर में 04 गाड़ी आवक हुई। खोपरा बूरा में कामकाज रहा। खोपरा गोला उठाव बताया गया। लग्नसरा होने से हल्दी में पूछपरख रही ।
तिलहन
खाद्य तेल तेजी लिए रहे। आज पाम तेल तथा सोयाबीन रिफाइंड महंगा बिका। वहीं तिलहन में प्लान्टो की लिवाली से तेजी हुई।
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मांग होने से दलहन ऊंचे बोले गए। मूंग में तेजी दर्ज की गई। आज दालों में उठाव कमज़ोर बताया गया। इससे घटबढ़ हुई। चावल में खरीदी रही।