बिजनेस

शक्कर सस्ती, खाद्य तेलों में तेजी, दलहनों में नरमी, दालो में गिरावट, चावल सामान्य

इंदौर, 01 नवंबर : सियागंज किराना बाजार में शक्कर खरीदी सुस्ती से सस्ती बिकी। खाद्य तेलों में मजबूती दर्ज की गई। तिलहन ऊंचे रहे। दलहनो में नरमी रही। दालों में भाव गिरावट लिए बताए गए।
चावल में उठाव रहा।

किराना बाजार
शक्कर में मांग घटी रही। आज शक्कर में कामकाज 3650 से 3680 रुपये के स्तर पर हुआ। शक्कर में 06 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला, खोपरा बूरा में कामकाज बने से तेजी दर्ज की गई।

तिलहन
खाद्य तेलों में तेजी रही। आज पाम तेल तथा सोयाबीन रिफाइंड बढ़ कर बिका वहीं तिलहन में प्लान्टो की लिवाली से सुधार रहा।
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मसूर में नरमी रही। आज दालों में मांग से भाव कमी से गिरावट दर्ज की गई। चावल में खरीदी साधारण रही।

Related Articles

Back to top button