बिजनेस

वार्डविज़र्ड के ईलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ईवी इंडिया में प्रदर्शित

ग्रेटर नोएडा 07 सितंबर : ईलेक्ट्रिक वाहन और उसके लिए आवश्यक कलपुर्जे बनाने वालों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आज से शुरू हुये तीन दिवसीय ईवी इंडिया 2022 में ई दोपहिया वाहनों के ब्राण्ड ‘जॉय ई-बाईक’के निर्माता वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने अपने मार्की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की सम्पूर्ण रेंज को प्रदर्शित किया है।

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक यतिन गुप्ते ने यहां कहा कि जॉय ई-बाईक ईवी इंडिया 2022 का टाइटल स्पॉन्सर है, जो सामाजिक जागरुकता गतिविधियों के माध्यम से हरित परिवहन के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। देश में ईवी क्रान्ति में अग्रणी होने के नाते कंपनी ने अपने तिपहिया वाहन का भी प्रदर्शन किया, जिसका लॉन्च चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में किया जाना है।

उन्होंने कहा “उत्तर प्रदेश और दिल्ली भारत में ईलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मुख्य बाज़ार है। हम भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार तथा एक्सपो के आयोजनकर्ताओं के प्रति आभारी हैं जिन्होंने राज्य में ईवी के अडॉप्शन को बढ़ावा देने में मुख्य भुमिका निभाई है। ईवी इंडिया 2022 हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मंच है जिसके माध्यम से हमें देश की ईवी क्रान्ति को भावी उपभोक्ताओं के समक्ष प्रस्तुत करने और उन्हें इसके बारे में जानकारी देने का अवसर मिला है। वर्तमान में उत्तरी भारत के बाज़ार में हमारे 54 टचपॉइन्ट्स हैं और हमारे उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ हमने चालू वित्तीय वर्ष में अपना फुटप्रिन्ट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।’’

Related Articles

Back to top button