बिहार

वेस्ट मैनेजमेंट से 96 प्रतिशत कचरे का हो सकता है दोबारा इस्तेमाल

रांची, 21 फरवरी : निजी क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठित बी स्कूल एक्सएलआरआइ में विद्यार्थियों को सामाजिक व प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति जवाबदेह बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी कड़ी में एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में सिग्मा-ओइकोस के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सभी को भारत में कचरा प्रबंधन की स्थिति, समस्या व उसके समाधान के तरीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान साहस जीरो वेस्ट की संस्थापक विल्मा रोड्रिग्स मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थी।

उन्होंने एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के डीन एकेडमिक्स डॉ. संजय पात्रो के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। दो सत्र में कार्यक्रम की आयोजन किया गया। मौके पर साहस जीरो वेस्ट की संस्थापक विल्मा रोड्रिग्स ने “एक उद्यमशीलता लेंस के माध्यम से अपशिष्ट प्रबंधन की खोज” विषय पर संबोधित किया।

सुश्री रोड्रिग्स ने कहा कि किसी भी व्यापार मॉडल में मुनाफे से पहले अपने कस्टमर के साथ ही प्लैनेट की सुरक्षा को प्राथमिकता के केंद्र में रखें। उन्होंने कहा कि भारत में 96 प्रतिशत कचरे का पुन: चक्रण कर उसे दोबारा इस्तेमाल करने लायक बनाा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button