बिहार

मानगो में तीसरा पुल निर्माण और जमशेदपुर का पहला फ्लाई ओवर निर्माण मिल का पत्थर साबित होगा: बन्ना गुप्ता

रांची, 10 नवंबर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज का दिन जमशेदपुर के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगा।
श्री गुप्ता ने आज यहां बताया कि मंत्रिपरिषद ने आज स्वर्णरेखा नदी पर मानगो पुल निर्माण एवं जमशेदपुर का पहला फ्लाई ओवर योजना के मद में 474 करोड़ 78 लाख 27 हजार 07 सौ रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस उच्च स्तरीय पुल निर्माण एवं एलिवेटेड अप्रोच के माध्यम से मानगो एवं आजाद बस्ती को साकची से जोड़ने का प्रस्ताव है। इस पुल की अनुमानित लंबाई 3.5 कि०मी० से अधिक लगभग 04 कि०मी० होगी।

श्री गुप्ता ने कहा कि मेरा सपना और संकल्प था कि मानगो की जनता को जाम से मुक्ति दिलाऊ और मैट्रो सीटी के तर्ज पर अपने शहर जमशेदपुर की जनता को विश्व स्तरीय सुविधायें दिलवाऊ आज मुझे पता है कि जमशेद जी टाटा की आत्मा भी बहुत खुश होगी ।आखिर उनके सपनों का जमशेदपुर आज अपनी परिकल्पना पूरी कर रहा है। जमशेदपुर की जनता ने जिस प्यार और आशीर्वाद के साथ मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुनकर सेवा करने का मौका दिया है उसी सेवा के तहत आज मानगो और जमशेदपुर की जनता को मेरी तरफ से सौगात है। मानगो पुल निर्माण और फ्लाई ओवर में जमशेदपुर की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि बहुत जल्द इसका कार्य प्रारंभ होगा और मेरी निगरानी में इसका गुणवर्तापूर्ण निर्माण होगा।

श्री गुप्ता ने कहा कि कुछ ऐसे लोग थे जिन्होने मेरी इस परिकल्पना को झुठा और सत्य से परे भी कहा था इस योजना के खिलाफ षडयंत्र भी रचा था। विभिन्न अखबारों में और सोशल मिडिया में दुषप्रचार किया था कि न तो मानगो में तीसरा पुल बन सकता है और ही फ्लाई ओवर बन सकता है। किसी ने तो यह भी कहा था कि कोई समझ से परे व्यक्ति ही ऐसी कोरी कल्पना कर सकता है। ये कैबिनेट की स्वीकृति मेरा जवाब है।यह सरकार जनता का, जनता के लिए जनता के द्वारा चुनी गई सरकार है। जो हर बाधाविघ्न को दूर कर नियमों का पालन करते हुए दृढनिश्चय सच्ची निष्ठा और ईमानदारी के साथ राज्य की सवा तीन करोड जनता के हित और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। जिसका आशीर्वाद निश्चित तौर पर सरकार को मिलेगा। इस पुनीत कार्य के लिए जमशेदपुर की जनता की ओर से मैं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को भी बधाई और धन्यवाद देना चाहता हूँ। जिनके सहयोग से ही मैं यह कार्य संभव कर पाया हूँ।

Related Articles

Back to top button