बिहार
झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, अब एक दिसम्बर को
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/11/PTI08_26_2022_000089B.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
रांची, 24 नवंबर : झारखंड में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक अब एक दिसम्बर को आयोजित होगी।
राज्य के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा आज सूचित किया गया है कि सोमवार 28 नवम्बर को अपराह्न 4:00 बजे से होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक अब एक दिसम्बर 2022 को आयोजित होगी।
यह बैठक एक दिसम्बर को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।