भारत

भाजपा ने कीं संगठनात्मक नियुक्तियां

नयी दिल्ली 21 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चार प्रांतों में प्रांतीय संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति की आज घोषणा की।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह द्वारा आज यहां जारी एक आदेश के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री अजय जामवाल को मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है और उनका केन्द्र रायपुर होगा। श्री मंत्री श्रीनिवासुलु को पंजाब एवं चंडीगढ़ का संगठन महामंत्री बनाया गया है और उनका केन्द्र चंडीगढ़ होगा।

श्री राजेश जी वी को संगठन महामंत्री कर्नाटक का बनाया गया है। श्री सतीश धोण्ड पश्चिम बंगाल में संयुक्त महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है और उनका केन्द्र आसनसोल होगा।

Related Articles

Back to top button