ओडिशाभारत

पिछले 24 घंटे में कोरोना मामलों में आई गिरावट

नयी दिल्ली 26 सितंबर : देशभर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या में 1057 की कमी आयी जिससे यह आंकड़ा घटकर 42358 रह गया और दैनिक संक्रमण दर 1.18 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 217.82 करोड़ टीके दिये जा चुके हैं। इसी अवधि में 4,255 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं, जिससे अब ठीक होने वालों का आंकडा बढ़कर 4,40,04,553 हो गया है। सक्रिय मामलों की दर 0.10 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी संक्रमण से ग्रसित 3,230 नये मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे अब संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,45,75,473 हो गया। इसी अवधि में देश में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गयी है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी से दस और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 528562 हो गया है। पिछले 24 घंटों में 2,74,755 कोविड परीक्षण किए गये हैं। जिसके बाद कुल परीक्षणों की संख्या 89.41 करोड़ से अधिक हो चुकी हैं।

पिछले 24 घंटों में आठ राज्यों कोराना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और अन्य राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में इसके मामलों में कमी देखी गयी है।

इस बीच तमिलनाडु में कोरोना के 42 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 5437 हो गयी और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 3537496 हो गयी है। और मृतकों का संख्या 38046 पर बरकरार है।

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 163 और बढ़कर 1492 हो गयी है। इस वायरस से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1322649 हो गया है और मृतकों का आंकड़ा 9191 तक पहुंच गई है।

बिहार में 19 मामले बढ़े हैं, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 245 हो गया है। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 837841 पर स्थिर बनी रही। इसी अवधि में मृतकों का आंकड़ा 12300 पर बरकरार है।

इसी दौरान, मिजोरम में कोरोना के 25 मरीजों की संख्या बढ़ने से, अब यह संख्या 212 हो गयी है और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 237423 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 723 पर स्थिर है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 33 मामले घटकर 372 रह गए हैं और अब तक 1976173 लोग इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में मृतकों का आंकड़ा 26501 पर ही स्थिर बना हुआ है।

केरल में भी 623 मामले घटने से संक्रमितों की संख्या 12846 रह गई है। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 6716192 पर स्थिर बनी रही। इसी अवधि में मृतकों का आंकड़ा 71110 पर बरकरार है।

महाराष्ट्र में कोरोना के 61 मामले घटे हैं, जिससे अब राज्य में मरीजों का कुल आंकड़ा घटकर 3641 रह गया है। इस वायरस से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7967629 हो गया है और मृतकों का आंकड़ा 148331 तक पहुंच गया है।

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के 78 मामलों में गिरावट आने से अब राज्य में घटने वालों की संख्या 3045 रह गई है और इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 2088843 पर ही बरकरार रही। राज्य में कोरोना महामारी से तीन मरीजों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 21499 हो गया।

कर्नाटक में 170 कोरोना सक्रिय मामले कम होने से, इनकी कुल संख्या 3012 रह गयी है और राज्य में कोविड-19 से निजात पाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4020540 हो गया है। इस अवधि में मृतकों का आंकड़ा 40281 पर बरकरार है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 43 मामले कम हुए हैं, जिससे अब कुल मामलों की संख्याओं का आंकड़ा 510 रह गया है। इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 2101841 हो गयी है और राज्य में मृतकों की संख्या 23619 पर स्थिर है।

Related Articles

Back to top button