भारत
धनखड़ ने एलिजाबेथ के निधन पर जताया शोक
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/09/download-10-9.jpg?resize=259%2C194&ssl=1)
नयी दिल्ली 09 सितंबर : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को यहां जारी एक ट्वीट में यह जानकारी दी।
श्री धनखड़ ने शोक संदेश में कहा कि महारानी एलिजाबैथ द्वितीय प्रेरक नेतृत्व, प्रतिष्ठा और गरिमापूर्ण उदारता की समृद्धि परंपरा स्थापित कर गयी हैं। उप राष्ट्रपति ने कहा, “उन्होंने अपने लंबे शासनकाल में अपने देश में कई तरीकों के परिवर्तन देखे। मेरी उनके परिजनों और ब्रिटेन के लोगों के प्रति सम्वेदनायें हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”