मनोरंजन

महारानी एलिजाबेथ के निधन से बॉलीवुड शोक में डूबा

नयी दिल्ली 09 सितंबर: बालीवुड हस्तियां ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बीबीसी ने कहा कि सात दशकों तक ब्रिटिश महारानी असाधारण परिवर्तन के दौर से गुजरी। यह बात कई श्रद्धांजलियों में भी परिलक्षित होता है।

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी का स्कॉटलैंड के बाल्मोरल में निधन हो गया। बकिंघम पैलेस ने गुरुवार की रात यह घोषणा की । शाही परिवार के आधिकारिक अकाउंट में कहा गया,“रानी का आज (गुरुवार) दोपहर बाल्मोरल में शांतिपूर्वक निधन हो गया।”

खबर फैलने के कुछ मिनट बाद अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व मिस यूनिवर्स ने लिखा,“क्या अविश्वसनीय और वास्तव में मनाया जाने वाला जीवन !! वह रंगों से प्यार करती थी और उसके हर रंग को एक ही जीवन में जिया करती थी….क्वीन का अवतार!!! आपकी आत्मा को शांति मिले महारानी एलिजाबेथ II।”

अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, “एक युग का अंत !! कठिन समय में भी उन्होंने कभी भी अपनी गरिमा को टूटने नहीं दिया। आज वास्तव में एक दुखद दिन है, ब्रिटेन के शाही परिवार और लोगों के प्रति संवेदना।”

फिल्म कलाकार अनुष्का, करीना कपूर, रकुल प्रीत सिंह और बिपाशा बसु ने लिखा,‘महारानी की आत्मा को शांति मिले।’
गौरतलब है कि ब्रिटेन की महारानी 1952 में सिंहासन पर बैठीं। वर्ष 2015 में, वह ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी बनीं, जिन्होंने 1837 और 1901 के बीच शासन करने वाली महारानी विक्टोरिया के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनके पति प्रिंस फिलिप का अप्रैल 2021 में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button