गुजरात

महाराष्ट्र में कोरोना के 660 मामले दर्ज

मुंबई, 16 अप्रैल : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 660 नए मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में दो मरीजों की मृत्यु हो गयी। स्वास्थ्य बुलेटिन में रविवार को यह जानकारी दी गयी।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गय़ा कि राज्य में 660 कोविड पॉजिटिव मामलों में से, मुंबई में 246 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे इनकी कुल संख्या बढ़कर 81,55,189 हो गयी है और इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,48,477 तक पहुंच गयी जबकि, नागपुर और सतारा में एक-एक मौत की सूचना है।

इसके अलावा, कोरोना महामारी से शुक्रवार को 539 मरीज से स्वस्थ हुए हैं, जिससे राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 80,00,665 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, फिलहाल राज्य में 6,047 मरीजों का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button