गुजरात

सावंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

पणजी 23 अक्टूबर : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त किया कि यह त्योहार राज्य में शांति, खुश और समृद्धि को बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “दीपावली बुराई पर सच्चाई, अंधकार पर रोशनी, अज्ञानता पर ज्ञान और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। आज के दिन रावण को पराजित करने के बाद भगवान राम अयोध्या वापस लौटे थे, यह उस खुशी का प्रतीक है। प्रकाश का यह पर्व लोगों को अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। आइए हम सब प्रकाश के मार्ग पर चलें और सही मायनों में आत्मनिर्भर अर्थात स्वयंपूर्ण बनें।” उन्होंने लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का आग्रह किया।

श्री सावंत ने कहा, “आइए इस वर्ष, हम अपने पर्यावरण के लिए सोचें जो अत्यधिक आतिशबाजी के कारण प्रभावित हो रहा है। आइए हम प्रदूषण मुक्त दीपावाली मनाएं। दीपावली लोगों में खुशियां साझा करने और भाईचारे को मजबूत करने वाला त्योहार है। इस दीपावाली हम गरीबों और वंचितों तक पहुंचते हैं और उनके साथ दीपावाली की खुशियां मनाते हैं और उन्हें अपना बनाते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा,“हमारा राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आइए हम सब मिलकर गोवा को आगे ले जाने के लिए प्रकाश फैलाते हैं। सभी लोग सच्ची भावना रखें और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी नकारात्मकताओं को समाप्त करें। यह त्यौहार लोगों के जीवन के सभी अंधकार को दूर करे और सभी घर को खुशी और समृद्धि से रोशन करे।”

Related Articles

Back to top button