भारत

अस्मा अर्शी को शांति के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि

नयी दिल्ली 30 जनवरी : महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और शिक्षाविद् अस्मा अर्शी को महिलाओं और बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए उनकी और उनके अन अन्सार वेल्फेयर ट्रस्ट की सेवाओं के लिए अमेरिका के जार्ज वाॅशिंगटन शांति विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है।

सुश्री अर्शी को यह उपाधि सप्ताहांत में यहां संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के वैश्विक नेतृत्व सम्मेलन जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी फॉर पीस ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। सुश्री अर्शी को सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में यह मानद उपाधि दी गयी है। इस अवसर पर श्रीलंका के शांति अध्ययन केंद्र ने सुश्री अर्शी को ‘शांति दूत’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

सुश्री अर्शी गरीब महिला, लड़कियों और बच्चों के कल्याण के लिए काम करती है। वह शिक्षा पर जोर देती हैं और बाल अधिकार, बाल संरक्षण, महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में काम करती हैं।

Related Articles

Back to top button