मध्य प्रदेश

भूपेंद्र सिंह ने दी दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं

भोपाल, 23 अक्टूबर : मध्यप्रदेश के नगरीय विकास तथा आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दीपावली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए सुख, समृद्धि और विकास की मंगल-कामना की है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री सिंह ने कहा कि दीपावली समृद्धि तथा प्रकाश का प्रतीक है। यह पर्व इस बात को रेखांकित करता है कि एक नन्हा-सा दीपक भी अंधकार के विरूद्ध रोशनी के प्रसार का सशक्त माध्यम है। श्री सिंह ने अपील की है कि नागरिक पर्व के उल्लास के बीच भी शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।

Related Articles

Back to top button